फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Misappropriation of vehicles includes many Seedeepio

वाहन घपलेबाजी में कई सीडीपीओ भी शामिल

Wed, 20 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Misappropriation of vehicles includes many Seedeepio
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला योजना की बैठक लेते सपा के प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर व डीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अनुबंधित वाहनों के नाम पर लाखों की घपलेबाजी के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय उलझता जा रहा है। डीपीओ और सीडीपीओ के दावे एक-दूसरे के ठीक उलट हैं। डीपीओ जहां नए नंबर वाले बोलेरो-स्कार्पियो के इस्तेमाल के दावे कर रहे हैं, वहीं सभी सीडीपीओ ने स्वीकार किया है कि उन्हें प्रस्तावित नंबर वाले वाहन ही भ्रमण के लिए दिए गए थे, जो बोलेरो थे।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 में अनुबंध के आधार पर डीपीओ कार्यालय ने नगर से सटे हुसैनगंज के राज ट्रेवेल एजेंसी से अधिकारियों के भ्रमण के लिए बोलेरो-स्कार्पियो जैसे लग्जरी वाहनों का अनुबंध किया था। जिन वाहनों से विभाग का अनुबंध हुआ था, उनके नंबर ट्रक, टेंपो जैसे मालवाहक के थे।
विज्ञापन

आरटीआई से मामला उजागर होने के बाद  डीपीओ अजय कुमार त्रिपाठी की दलील थी कि ट्रेवेल एजेंसी ने भूलवश मालवाहक वाहनों के नंबर दे दिए थे, जिस पर आदेश जारी हो गया। बाद में चूक की जानकारी होने पर उसने स्वीकृत नंबरों की बजाए नए नंबर के बोलेरो उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ के इस दावे को खुद छह ब्लाकों के सीडीपीओ ने  झुठला दिया है। वाहनों का इस्तेमाल करने वाले डुमरियागंज, बांसी, इटवा, मिठवल, बढ़नी के सीडीपीओ ने 20 जून को प्रस्तुत अपने लिखित बयान में साफ कहा है कि उन्हें अनुबंधित नंबर वाले वाहन ही मिले थे।

लॉग बुक पर इसका विवरण अंकित किए जाने का भी दावा किया है। सवाल यह है कि जब ट्रेवेल एजेंसी ने खुद माना है कि उसने अनुबंधित नंबर वाले वाहन अधिकारियों को दिए ही नहीं तो फिर सीडीपीओ ने उन वाहनों का इस्तेमाल कैसे कर लिया। पूरे मामले में जिम्मेदार अफसरों की मिलीभगत उजागर हो रही है। बावजूद वह इसे छिपाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed