फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minimum temperature increased by two degrees amid clouds

मौसम : बादल के बीच दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

Sat, 23 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by two degrees amid clouds
शहर में सुबह ठंड के दौरान आवागमन करते लोग।
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को एकाएक बदल गया। पछुआ हवा की रफ्तार थमी तो सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कुछ ही घंटे में आसमान में बादल नजर आने लगे। पूरे दिन सूर्यदेव की लुका छुपी बादलों की बीच दिखी। लोग गरम कपड़े पहने हुए थे। गलन कम हुई तो लोग ठंड से राहत जरूर महसूस किए, लेकिन बदली के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़त दर्ज की गई। अभी दो दिन बादल छाये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


दिसंबर माह के लगने के बाद ठंड लगातार बढ़ रहा है। पिछले गई दिनों से पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही थी। सुबह शाम लोग गलन से परेशान रहते थे। वहीं दिन में भी पछुआ हवा के कारण गलन महसूस होती थी। लेकिन शुक्रवार को एकाएक मौसम बदल गया। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। देखते ही देखते आठ बजे तक बदली छा गया, कोहरा भी रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा तो साफ हुआ, लेकिन बादल मडऱाने लगे। पूरे दिन सूर्य की लुका छुपी जारी है। हालांकि बदली के बाद भी हर दिन की तरह से ठंड नहीं रहा है। फिर भी लोग गरम कपड़े पहने हुए ही थे। सुबह में पार्क में निकलने वालों की संख्या कम दिखी। लेकिन शाम को बाजार में भीड़ नजर आई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में न्यूनमत तापमान में दो डिग्री बढ़त दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.2और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान में दो दिन और वृद्धि होगी। क्योंकि दो दिन बदली रहेगी। इस बीच हवा भी कम रहेगी। इसके बाद मौसम तो साफ होगा, लेकिन कोहरा बढऩे का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed