फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Migrants started returning to metros...fight for seats

Siddharthnagar News: महानगरों की ओर लौटने लगे प्रवासी...सीट के लिए मारामारी

Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Migrants started returning to metros...fight for seats
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर लगी यात्रियों की भीड़। 
सिद्धार्थनगर। दीपावली और छठ पूजा का त्योहार बीतने के बाद काम पर वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या जैसे-जैसे स्टेशन पर बढ़ रही, वैसे ही आरक्षण को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। इस दौरान कई ट्रेनों के स्लीपर कोच में नो रूम हो चुका है। इससे यात्रियों की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन

त्योहार पर घर आए प्रवासी अब दिल्ली, गुजरात व मुंबई जैसे महानगरों की ओर लौटने लगे हैं। छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरी पर पहुंचने की जद्दोजहद देखने को मिल रहा है। इससे सिद्धार्थनगर रूट से होते हुए जाने वाली मुंबई, दिल्ली, गुजरात की ट्रेन में पहले से नो रूम है, जबकि स्पेशल ट्रेन शुरू होते ही सीटों की बुकिंग होने में देर लग रही है। जिन लोगों को ट्रेन में सीट मिल रही है, वे खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। इस कारण स्लीपर बसों में भी बुकिंग की जा रही है।।
विज्ञापन

प्रदेश रहकर नौकरी एवं कारोबार करने वाले लोग दिवाली व छठ पूजा में अपने घर आए थे। दिवाली से पहले इनके आने का सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहा। ट्रेनों से लेकर वातानुकूलित निजी बसों और रोडवेज बसों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ बनी रही। लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। अधिकतर लोग अपनी यात्रा की बुकिंग ट्रेनों में पहले से ही करा लिए हैं। लेकिन जिनकी बुकिंग नहीं है वह लंबी यात्रा को सुखद बनाने की हर फितरत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज पर दिल्ली के लिए बस का इंतजार कर रहे प्रमोद ने बताया कि ट्रेन में सीटें खाली नहीं हैं। परिवार के साथ त्योहार मनाने घर आए थे, वापस जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ रहा है। लखनऊ के लिए बस का इंतजार कर रहे सूरज ने बताया कि महानगरों में वापस लौट रहे प्रवासियों के कारण ट्रेन व बस में सीटें नहीं मिल रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।


-----------
मुबंई के लिए चलाई गई दो स्पेशल ट्रेन
सिद्धार्थनगर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 09093/09094 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-उधना सुपरफास्ट अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस से 10 व 17 नवंबर प्रत्येक रविवार को तथा गोरखपुर से 11 एवं 18 नवंबर प्रत्येक सोमवार को दो फेरों के लिए चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को सहलाग में घर आने के लिए व त्योहार में आए प्रवासियों को घर से जाने में सुविधा मिलेगी। इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed