{"_id":"60bbad1b8ebc3e78c063d8de","slug":"memorandum-taken-by-visiting-bku-leader-s-house-siddharthnagar-news-gkp397022599","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेता के घर पर जाकर लिया ज्ञापन
भाकियू नेता को पुलिस ने घर पर हिरासत में लिया, फिर छोड़ा
एसडीएम बांसी की मौजूदगी में ज्ञापन के लेने के बाद छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। कृषि कानून वापस लेने सहित अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को पुलिस ने शनिवार को उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया। एसडीएम बांसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहीं पर ज्ञापन लिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देने की योजना थी। मामले की जानकारी प्रशासन को मिली तो खेसरहा पुलिस ने घर से निकलने से पहले ही जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को कोटिया पांडेय उनके घर पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसडीएम बांसी जगप्रवेश, सीओ अरुण चंद गांव पहुंचे। यहां किसानों को हित को देखते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, रामानंद राय, भारत मुनि, राम लखन यादव, मथुरा पांडेय, सूरज पाठक, रामकुमार यादव, बृजलाल, राम चरन, विक्रम लोधी आदि मौजूद रहे।