फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Memorandum sent to President from Kushinagar, demand to withdraw Agneepath scheme

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to President from Kushinagar, demand to withdraw Agneepath scheme
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू होने से सेना और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इससे सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपरा और लोकाचार नष्ट होने के साथ उनके मनोबल का अवमूल्यन होगा। वह नौगढ़ तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सत्याग्रह के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों में सत्याग्रह कर अग्निपथ योजना का विरोध किया।
नौगढ़ तहसील परिसर में सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिना व्यापक परामर्श के ही अग्निपथ योजना थोप दी है। इससे युवाओं में बहुत नाराजगी है। उन्होंने इस योजना को वापस लेने संबंधी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राम ऋषि रमन को सौंपा। इस दौरान अनिल सिंह अन्नू, देवेंद्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, शौकत अली, राजेश सिंह, अकरम अली, संतोष चौधरी, सूरज तिवारी, होरीलाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में तहसील परिसर में सत्याग्रह कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के जरिए अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिना किसी व्यापक परामर्श के अग्निपथ योजना को थोपा गया है। उससे बड़ी संख्या में युवा नाराज हैं। आज देश के युवा इस योजना के विरोध में सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। युवाओं के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेना होगा। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण बहादुर सिंह, कांग्रेस नेता सतीश चंद्र त्रिपाठी, गंगेश्वर राय, राजन श्रीवास्तव, केशव शरण भट्ट, अमिताभ सिंह, पंकज पांडेय, ऋषिकेश मिश्रा, जोखन प्रजापति, मुकेश कुमार चौबे, रामदेव पांडेय, राजेश कुमार शास्त्री, वंशनाथ धर द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, तिलक राम साहनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की घोषित अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील में सत्याग्रह किया। सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि सेना में लंबे समय से चली आ रही भर्ती परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने का प्रयास किया गया है। युवाओं के मनोबल को गिराते हुए नई योजना की शुरुआत की गई है, जो सेना के स्वाभिमान और युवाओं के भविष्यय के हित में नहीं है।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास कश्यप को देकर योजना को वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता क्रांति पांडेय, मोहम्मद हमजा, फैजान अहमद, अब्दुल रहमान, रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, नईमुल्लाह, इमरान अली, अब्दुल कलाम, धर्मेंद्र पांडेय, राजेंद्र मौर्य, विकास शर्मा, शिवा गुप्ता, रंजीत कुमार मौजूद रहे।

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष नादिर सलाम की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक पाठक को सौंपा। तहसील परिसर में सत्याग्रह कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना का विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेता अब्दुस्सलाम खां, मैनुद्दीन खां, बैतुल्लाह, अताउल्लाह, राम कृष्ण, जलाल, इबरार अहमद आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सत्याग्रह कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा कि यह योजना लागू कर सरकार युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए घातक साबित होगी। इस दौरान दीपक यादव, अकबाल, श्याम लाल, सुमन, माधुरी, गीता, वाहिद, अरशद, अवधबिहारी, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed