फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mehfil-e-Wafa organized on the birth anniversary of Hazrat Abbas

Siddharthnagar News: हजरत अब्बास की जयंती पर महफिल-ए-वफा का आयोजन

Thu, 29 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mehfil-e-Wafa organized on the birth anniversary of Hazrat Abbas
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे में हजरत इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की पैदाइश के मौके पर बुधवार को कई जगह महफिलए-ए-वफ का आयोजन किया गया। इस दौरान मिलाद में शायरों ने कलाम पढ़ा और कसीदा पेश किया। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

हजरत अब्बास की पैदाइश की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन अबुल फजलिल अब्बास के बैनर तले आयोजित महफिल-ए-वफा का शुभारंभ अब्बास अली ने कलाम पाक की तिलावत करके की। अंबर मेंहदी और हैदरे कररार ने नाते पाक पेश की। मेहमान शायर अता हैदराबादी, सागर बनारसी, रुस्तम इलाहाबादी, इमरान उतरौलवी, वसी अब्बास, मुंतजिर जौनपुरी, अली शब्बर नौगांवी, शमशाद, बेताब, हसन जमाल, अफसर, लकी, हानी, मुमताज, फरहान कदर, खुलूस, आलम, फैजी ने कलाम और कसीदा पेश किया।
विज्ञापन

महफिल को मौलाना मोहम्मद अब्बास शारिब और जाकिर जमाल हैदर तथा अजीम हैदर ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन के छोटे भाई हजरत अब्बास अलमदार ने हमेशा अपने मौला हुसैन के आगे सिर झुकाए रखा। आज तक पूरी दुनिया में हजरत अब्बास जैसा कोई भाई पैदा नहीं हुआ। उनकी वफादारी और सब्र से दुनिया को सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद अब्बास तथा संचालन मनाजिर फतेहपुरी और अफसर हल्लौरी ने किया। इस दौरान वसीउल हसन, वजीहुल हसन, कामयाब बबलू, वसीम पंजतन, एजाज अहमद, गुड्डू बाबा, शकील हैदर, तस्कीन हैदर, वजीर हैदर, नौशा, वफा, लकी, शराफत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed