फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mega credit camp organized in lohia kala bhawan

Siddharthnagar News: लोहिया कला भवन में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
mega credit camp organized in lohia kala bhawan
लोहिया कला भवन में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को चेक सौंपते सांसद जग? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लोहिया कला भवन में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एसबीआई समेत सभी बैंकों की तरफ से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सभी बैंकों की तरफ से 113.93 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत व वितरित किया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार की मंशा है सभी लोग स्वरोजगार कर आर्थिक स्थिति में सुधार करें। इसी के तहत ऋण वितरण किया जा रहा है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार ग्लोबल इंवेस्टर्स के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जनपद के विकास में बैंक का महत्वपूर्ण योगदान है जो जरूरतमंद लोगों के आर्थिक विकास में सहायक होते है। नीति आयोग में चिह्नित होने से इस जनपद के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आच्छादित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनपद के विकास में सभी का योगदान जरूरी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं और लोगों को रोजगार उपलब्ध भी करा रही हैं। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्र को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में भारतीय स्टेट बैंक से 1156 लाभार्थियों को 2998 लाख, बड़ोदा यूपी ग्रामीण बैंक से 1726 लाभार्थियों को 2622.60 लाख एवं अन्य बैंको से 850 लाभार्थियों को 5772.63 लाख का ऋण वितरण किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना तहत समस्त बैंकों की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के 6176 लाभार्थियों को, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 13144 लाभार्थियों एवं अटल पेंशन योजना के 2291 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। कार्यक्रम में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, बड़ौदा यूपी बैंक डीसी पांडेय, लीड बैंक अधिकारी रवि कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed