{"_id":"6161d25e8ebc3e9baf368ede","slug":"meeting-siddharthnagar-news-gkp412347121","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के बीच से भी चुना जाए विधान परिषद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के बीच से भी चुना जाए विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों के बीच से भी चुना जाए विधान परिषद सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुगंध अग्रहरी ने कहा कि 17 लाख जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारियों द्वारा चुनाव कराकर व्यापारियों के बीच से विधान परिषद सदस्य चुना जाए। सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले व्यापारियों का नेतृत्व करने के लिए कोई व्यापारी नेता नहीं हैं। ऐेसे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर पूरे देश के व्यापारी स्थानीय सांसद और जिलाधिकारी के माध्यम से पोस्टकार्ड और ज्ञापन भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी मांग रख रहे हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक का संचालन महामंत्री अजय कसौधन ने किया। उन्होंने व्यापारी को बताया कि 12 अक्तूबर को जिला एवं महानगर के व्यापारी इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और 12 नवंबर को पूरे व्यापारी विधानसभा घेराव करके राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में शशि प्रकाश अग्रहरि, लालचंद अग्रहरि, संजय कसौधान, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद वासिफ, संतोष, मो. इकबाल, राम सजीवन आदि मौजूद रहे।