फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting of sp workers regarding municipal election

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर सपा ने की बैठक

Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
meeting of sp workers regarding municipal election
बांसी में सपा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर सपा ने की बैठक
विज्ञापन

बांसी। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को नगर के एक मैिरज हाल में हुई। रैपिड सर्वे में हो रही गड़बड़ी में सुधार, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन पर विचार किया गया। सपा नेता मोनू दुबे ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैपिड सर्वे पर निगाह बनाए रहें। जहां भी कोई गड़बड़ी नजर आए तो उसे उजागर कर सही कराएं। साथ ही वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में रुचि लेकर नये मतदाताओं को बढ़ाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि कुछ महीन में नगर पालिका का चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में अमीर और गरीब के बीच की खाई चौड़ी होती जा रही है। महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। कहा की चुनाव मे पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे विजेता बनाने का काम करें। बैठक को कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अनिता द्विवेदी, शिवेंद्र मिश्र, विभा शुक्ल, खुर्शीद खान, धीरु यादव, अबरार हुसेन, ईश्वर चंद्र दुबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान अंबिकेश श्रीवास्तव, जुकरुल्लाह, मो. शरीफ बबलू, शकील खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed