फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting in itwah block

दलगत राजनीति से हटकर कराएं विकास कार्य : सांसद

Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
meeting in itwah block
इटवा ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यो की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दलगत राजनीति से हटकर कराएं विकास कार्य : सांसद
विज्ञापन

- इटवा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बनी कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। दलगत राजनीति से हटकर क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाए, सभी के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। विभागीय अधिकारी कार्ययोजना तैयार कर जनहित एवं विकास कार्य कराएं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने इटवा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में कहीं।
ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई इटवा क्षेत्र पंचायत की बैठक में श्रम बजट व मानव दिवस अनुमोदित किया गया। विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विकास कार्य के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास की गति कमजोर नहीं होने दिया जाएगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे और नये कार्य भी कराये जाएंगे। बैठक में अधिकारियों ने अपने विभाग की उपलब्धियां व योजनाएं बताई। बीडीओ इटवा ने अमृत महोत्सव के अवसर पर विकास खंड मे पांच आदर्श जलाशयों के सुंदरीकरण कराए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा नेता राम कृपाल चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी जेएल चौधरी, अवर अभियंता लक्ष्मीचंद्र, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, यूनिसेफ की रिजवाना अंसारी, एडीओ पंचायत राजेश कुमार पांडेय, सचिव मुख्तार अहमद, अजय चौधरी, मनोज कुमार, संजय कुमार, बीडीसी सदस्य मोहम्मद सलीम, अजय कुमार, श्रषिमुनि, नासिरा खातून, डब्लू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालाबों का कराएं सुंदरीकरण : सीडीओ
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि तालाबों का चयन कर उनकी मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाए। जिससे पशु, पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। सीडीओ ने बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान की समस्या सुनीं और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान एवं सदस्य पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण, मनरेगा योजना के कार्य में तेजी लाए, विद्यालय में कायाकल्प, गोशाला में चारा एवं अन्य व्यवस्था करें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरम के अभाव में स्थगित हुई बैठक
इटवा। खुनियांव ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित हो गई। ब्लॉक प्रमुख रीता दूबे, विधायक प्रतिनिधि कमाल अहम्मद, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद पांडेय, बीडीओ आनंद गुप्ता की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू होते ही सदस्यों ने कोरम पूरा न होने का आरोप लगाया। सदस्यों के आरोप पर गणना की गई तो बीडीसी सदस्यों की संख्या आधे से भी कम पाई गई। जिसके कारण बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बीडीओ खुनियांव आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण कोरम पूरा नहीं था। इसलिए बैठक स्थगित करनी पड़ी। प्रमुख की सहमति से अगली तिथि की घोषणा की जायेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed