{"_id":"650df9a6eabd15c759042dd7","slug":"meeting-held-regarding-problems-of-council-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5195-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों के समस्याओं को लेकर की गई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों के समस्याओं को लेकर की गई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक बीईओ महेंद्र कुमार की अगुवाई में हुई। इसमें डीबीटी, गणवेष, नामांकन, निपुण लक्ष्य समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बीईओ ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अध्यापक सुनिश्चित करें कि प्रत्येक छात्र पूर्ण गणवेष में स्कूल आएं। निर्देश दिया कि अभियान चलाकर बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में शत प्रतिशत किया जाए। बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों का शारदा पोर्टल और नए छात्रों का पोर्टल पर फीडिंग करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय 19 पैरामीटर पर संतृप्त होने चाहिए, कंपोजिट मद में इस कार्य के लिए धनराशि भेजी जाती है। स्वच्छ पेयजल के लिए सभी विद्यालयों में समर्सिबल पंप लगाए गए हैं, अगर कही यह पंप काम न कर रहा हो तो इसकी सूचना दे। बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में संचारी रोग फैलने का खतरा रहता है ऐसे में बच्चों के इसके लिए जागरूक करते रहें। सत्र गतिमान है बच्चों के बीच अच्छे माहौल में पठन पाठन किया जाए, जिससे समय से निपुण लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
इस दौरान राकेश सिंह, शिवपाल सिंह, शिवकुमार शुक्ला, शिवाकांत, रामसेवक गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, प्रतिभा सिंह, अंकिता सिंह, शब्बीर अहमद, मो. हनीफ आदि मौजूद रहे।