{"_id":"622e20b4fd1b20218815809a","slug":"meeitng-of-peace-committe-siddharthnagar-news-gkp4298622176","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व, अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व, अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व, अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई’
- चिल्हिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। होली व शब-ए-बरात त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए रविवार को चिल्हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली व शब-ए -बरात मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का शब-ए-बरात त्योहार व हिंदू समुदाय के लोगों का त्योहार होली एक ही दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। होली पर्व पर सभी लोग दिन में एक बजे से पहले आपसी भाईचारे के साथ रंग-गुलाल की होली खेल कर बंद कर देंगे। रंग गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें, ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो।
मुस्लिम समुदाय के लोग एक बजे के बाद नमाज अदा कर रात में ही शब-ए-बारात का जुलूस निकालते हैं। वह भी शांति पूर्ण तरीके से अपना त्योहार आपसी भाईचारे के मनाएंगे। इस दौरान इबरार अली, मकबूल हसन, मेराज अली, अब्दुल अजीज, कालीचरन, जीवन कुमार, जफर, पंकज चौबे, कमलेश दुबे, बब्लू, रिंकू सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, सदानंद उपाध्याय, अवनींद्र चौधरी, रामकुमार, मायाराम आदि रहे।