फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medicines produced at AYUSH University will be exported abroad

Siddharthnagar News: आयुष विश्वविद्यालय में उत्पादित दवाएं विदेशों में होंगी निर्यात

Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Medicines produced at AYUSH University will be exported abroad
भटहट (गोरखपुर)। भटहट स्थित आयुष विश्वविद्यालय में चिकित्सा निदान प्रयोगशाला के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) की ओर से एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनएबीएल के डायरेक्टर पंकज जौहरी ने जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष विश्वविद्यालय की स्कीम को विश्व पटल पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां उत्पादित दवाओं का निर्यात विश्व के कई देशों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले महत्वपूर्ण है कि दवा की गुणवत्ता सबसे अच्छी होनी चाहिए। जांच पड़ताल करने के बाद विदेश भेजने के लिए विचार किया जाना आवश्यक है, ताकि बाहर जाने के बाद कोई कमी न निकले। एनएबीएल सबसे महत्वपूर्ण प्रयोगशाला है। उन्होंने बताया कि भारत में साढ़े पांच हजार लाइब्रेरी हैं। पिछले 10 वर्षों से यहां लाइब्रेरी की संख्या बड़ी है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कुलपति प्रो. के रामचंद्र रेड्डी ने सभी अतिथियों को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed