{"_id":"67912966736cd342dd0699fd","slug":"medicine-not-found-principal-reprimanded-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131149-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं मिली दवा, प्राचार्य ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं मिली दवा, प्राचार्य ने फटकारा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में दवा मौजूद नहीं होने पर स्वास्थ्य कर्मी को डांटते प्रो. राजेश मोहन। श्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के वार्डों व इमरजेंसी वार्ड का बुधवार को प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई वार्ड में सभी दवाएं मौजूद नहीं थीं।
इससे प्राचार्य ने फटकार लगाते हुए पर्याप्त दवा रखने का निर्देश दिया, जबकि एप्रेन में स्वास्थ्य कर्मी के नहीं मिलने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। बुधवार को प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने इमरजेंसी, ओपीडी व जनरल वार्डों का निरीक्षण किया। इसमें सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कई वार्ड में सभी प्रकार की दवा मौजूद नहीं थी, उस वार्ड को दवा का वितरण कर तत्काल पूरा कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
वार्डों में मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। इमरजेंसी में इंसुलिन एवं अन्य दवाइयां जिसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता है, इसके लिए स्टोर से फ्रिज इमरजेंसी में मंगाए जाने के लिए निर्देशित किया। ईसीजी मशीन सर्जरी विभाग, जनरल वार्ड व एमसीएच विंग में रखने का निर्देश किया।
विज्ञापन
300 शय्या अस्पताल में ब्लड प्रेशर, हाॅर्ट रेट, रेस्पिरेट्री रेट आदि को मॉनिटर करने के लिए दो काउंटर ओपीडी के बाहर बनाने का निर्देश दिया। पुराने अस्पताल में रूम नंबर 4 में विटलस मॉनीटरिंग के लिए स्टाफ नर्स को निर्देशित किया।
एमसीएच विंग में मरीज को नब्ज की मॉनीटरिंग संबंधित विभाग के ओपीडी में किया जाएगा। आठ घंटे से अधिक इमरजेंसी विभाग में स्टेबल मरीजों को नहीं रखा जाएगा। सभी कार्यों को गंभीरता से अनुपालन करवाने के लिए प्राचार्य ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया।