फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medicine kit will be available if you show symptoms of corona

कोरोना का लक्षण मिलते ही बच्चों को मिलेगा मेडिसिन किट

Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Medicine kit will be available if you show symptoms of corona
कोरोना का लक्षण दिखा तो मिलेगी मेडिसिन किट
विज्ञापन

प्रथम चरण में स्वास्थ्य केंद्रों को मिले 22240 किट
27 जून को जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर में बच्चों पर संभावित असर पड़ने को लेकर योगी सरकार गंभीर हो गई है। इस दौरान 0-18 वर्ष के बच्चों में कोरोना लक्षण मिलते ही मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में जनपद को 22,240 मेडिसिन किट स्वास्थ्य केंद्रों को दिए गए हैं। प्रतीकात्मक रूप से निगरानी समितियों को बंटवाने के लिए 27 जून को जनप्रतिनिधियों के हाथों शुभारंभ किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भयावह स्थिति के बाद संभावित तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना का वार होने को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन पर तैयारियां अंतिम चरण में है। तीसरी लहर में 0 से 18 वर्ष के बच्चों में कोरोना का शुरूआती लक्षण दिखते ही उन्हें सरकारी अस्पतालों से मेडिसिन किट दी जाएगी। किट में तीन से छह प्रकार के सीरप समेत टेबलेट उपलब्ध रहेगा। खाने की विधि भी लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। जनपद के अर्बन हेल्थ सेंटर नौगढ़ समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 0-18 वर्ष के उम्र के बच्चों को चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। लक्षण मिलने पर किट देने के प्रथम चरण में 0 से 12 माह तक बच्चों के लिए 4525 किट, एक से पांच वर्ष, छह से 12 और 13 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 6005-6005 किट उपलब्ध कराए गए हैं। लक्षण की जानकारी मिलते ही निगरानी समितियों के सदस्यों के माध्यम से संबंधित बच्चों के परिवार को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतीकात्मक रूप से बंटवाने के लिए 27 जून को मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में शुभारंभ किया जाएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध हैं। लक्षण मिलते ही संबंधित एएनएम, आशा कार्यकर्ता किट मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन

नवजात के लिए ड्राप और सीरप
0 से 12 माह तक के बच्चों में कोरोना का लक्षण मिलने पर उन्हें ड्राप और सीरप दिया जाएगा। इनमें पैरासिटामोल ड्राप, मल्टी विटामिन ड्राप, ओआरएस पैकेट, एक से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए पैरासिटामोल सीरप, मल्टी विटामिन सीरप, ओआरएस पैकेट शामिल है। सप्ताह भर दवा का सेवा करना पड़ेगा। दवाओं के सेवन विधि का जिक्र करते हुए चार्ट भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से 18 वर्ष के लिए टेबलेट
छह से 12 वर्ष के लिए पैरासिटामोल 500 एमजी टेबलेट, मल्टी विटामिन टेबलेट, आईवरमेक्टिन टेबलेट छह एमजी, ओआरएस के पैकेट रहेंगे। जबकि 12 से 18 वर्ष तक के लिए पैरासिटामोल 650 एमजी टेबलेट, एजीथ्रोमाइसिन 500 एमजी, आइवरमेक्टिन 12 एमजी, विटामिन डी टेबलेट, बी. कांपलेक्स टेबलेट, जिंक टेबलेट, एस्कारविक एडिट टेबलेट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed