फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medical college students immersed Ganesh idol while dancing and singing to the tune of DJ.

Siddharthnagar News: डीजे की धुन पर नाचते-गाते मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

Wed, 11 Sep 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Medical college students immersed Ganesh idol while dancing and singing to the tune of DJ.
मेडिकल कॉलेज परिसर में पांच दिनों तक पूजे गए गजानन
विज्ञापन

- बुधवार को शहर के जमुआर नाले में गणेश भगवान की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रहे भगवान गणेश के पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ। कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का बुधवार को शहर के जमुआर नाले में विसर्जन किया। विसर्जन के लिए ले जाते समय डीजे की धुन पर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं व शिक्षक झूमते नजर आए। विसर्जन के बाद कैंपस में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हवन-पूजन करने के बाद विसर्जन के लिए परिसर से भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली। छात्र गणेश प्रतिमा को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर हाईडिल तिराहे से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से नाचते गाते सिद्धार्थ चौक पर पहुंचे। वहां छात्रों ने लोगों में प्रसाद वितरण किया। उसके बाद बांसी स्टैंड से होते हुए पूरानी नौगढ़ के समीप जमुआर नाले पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के समय सभी की आंखे नम हो गई। छात्र डीजे की धुन पर काफी देर तक थिरकते रहे। मूर्ति विसर्जन शाम सात बजे किया गया। उसके बाद छात्रों व शिक्षकों ने परिसर में आकर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में छात्र-शिक्षक व सभी कर्मचारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दाैरान डॉ. नौशाद आलम, डॉ. सुधीर मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed