{"_id":"69fe529056aba1b1d003494a","slug":"media-day-on-09-may-special-awareness-campaign-will-be-run-for-census-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157836-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 09 मई को ‘मीडिया दिवस’, जनगणना के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 09 मई को ‘मीडिया दिवस’, जनगणना के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
Sat, 09 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार नौ मई को विशेष रूप से “मीडिया दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले 07 मई से 21 मई 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि स्व-गणना जनगणना प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार और मकान से संबंधित विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस प्रक्रिया में परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15 से 20 मिनट में पूरी जानकारी भर सकता है।
सफलतापूर्वक विवरण जमा होने के बाद 11 अंकों की यूनिक सेल्फ इन्यूमरेशन आईडी जनरेट होगी जो एसएमएस अथवा ईमेल के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। यह आईडी जनगणना कर्मियों की ओर से सत्यापन के समय आवश्यक होगी। प्रशासन के अनुसार यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल स्व-गणना व्यवस्था से जनगणना डाटा अधिक सटीक, पारदर्शी और व्यवस्थित होगा।