{"_id":"64de5c352b36bbad260a7b58","slug":"mba-entrance-exam-today-in-siddharth-university-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3093-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश परीक्षा आज
Thu, 17 Aug 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को एमबीए में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम के अनुसार एमबीए द्वितीय सत्र में प्रवेश होगा, जबकि इस प्रवेश परीक्षा के साथ सीयूटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) क्वालीफाई करने वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश पाएंगे। हालांकि उन्हें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में भी योग्यता प्रमाणित करनी होगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में एमबीए की 60 सीट के लिए 70 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जबकि सीयूटी के स्कोर पर भी प्रवेश होगा। पहले सत्र में 60 सीट में 40 सीटों पर प्रवेश हुआ था। कोटा के अनुसार 30 सीट पर सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है, जबकि 16 सीट ओबीसी और 14 सीट एससीएसटी कोटे के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस कोटे में 6 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा।
वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. दीपक बाबू ने बताया कि एमबीए के प्रति छात्र-छात्राओं में रुझान है। पिछले सत्र में एससी एसटी कोटे की सीटें खाली रह गई थी। इस बार अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। यदि तीन बार विज्ञापन जारी करने के बाद भी एससी एसटी की सीटें रिक्त रह जाती है तो अन्य कटेगरी के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा सकता है। द्वितीय एवं अंतिम सत्र में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सलेक्शन प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।