{"_id":"5a5cf14b4f1c1b8d268b4970","slug":"mayawati-birthday-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन
siddharthnagar
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 62 पौंड का केक काटा। सदर तहसील परिसर में आयोजित समारोह में एक-दूसरे को बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लोकसभा चुनाव में बसपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खलीलाबाद के पूर्व विधायक भगवान दास ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकार जिस स्वच्छता का राग अलाप रही है, उसे पार्टी सुप्रीमो मायावती ने काफी पहले ही अमल में ला दिया था। भाजपा सरकार झूठे वादों पर सिर्फ जनता को छल रही है। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर तबका कराह रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अभाव में जिले के लोग अन्य क्षेत्रों में पलायन कर रहे हैं। भाजपा-सपा के लोग सिर्फ धर्म-जाति का भेद बढ़ाकर समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, बसपा ही सर्व समाज की हितैषी है। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, सैयदा खातून, अरशद खुर्शीद, मंडल कोऑर्डिनेटर राममिलन भारती, जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, शेखर आजाद, पीआर आजाद, राजाराम लोधी, राजकुमार, रामशंकर मौर्य, शमीम अहमद, मोलहू यादव, रमेश चमार, जयराम गौतम, ज्वाला प्रसाद राजभर, अमजद अली, यूनुस चौधरी, गौरीशंकर निषाद, सलेम आदि मौजूद रहे। संचालन रामबहोर ने किया।
जन्मदिन पर मरीजों में फल बांटा
सिद्धार्थनगर। बसपा नेताओं ने सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। साथ ही अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। फल वितरण कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व कोर्डिनेटर राममिलन भारती ने कहा कि मरीजों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसमें सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों को फल दिया गया। इस दौरान जिला प्रभारी सजाउद्दीन, रमेश चमार, राजकुमार गौतम, सुधीर मणि त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, सुजीत कुमार, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।