{"_id":"603297178ebc3ee9162cbbce","slug":"mathura-and-ayodhya-s-team-reached-the-semi-finals-siddharthnagar-news-gkp3856596130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची मथुरा और अयोध्या की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची मथुरा और अयोध्या की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमीफाइनल में पहुंची मथुरा और अयोध्या की टीम
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में इंडो-नेपाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन मथुरा और महराजगंज के बीच खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मथुरा ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में भैरहवा नेपाल व अयोध्या के बीच खेला गया जिसमें अयोध्या ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच वीसीपीएल मथुरा व महराजगंज के बीच हुआ। मथुरा के कप्तान ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। जवाब में उतरी अयोध्या की टीम से खिलाड़ी विपिन सौरभ व संदीप भारती के अर्द्धशतकीय पारी से 12 वें ओवर मे ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और नौ विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भैरहवा नेपाल व अयोध्या के बीच हुआ। अयोध्या के कप्तान ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अयोध्या की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में उतरी भैरहवा नेपाल के सभी खिलाड़ी 85 रन बनाकर आउट हो गई। अयोध्या की टीम 59 रन से जीत दर्जकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उसका प्रतिनिधि सुुुरेश यादव, आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, राजेश उपाध्याय, श्यामसुंदर चौधरी, विनय सिंह, रवि सिंह, अंबिका त्रिपाठी, अंपायर हिमांशु विश्वकर्मा, स्कोरर चंदन दुबे, विशाल मौर्य, कमेंटेटर अमित पांडेय, अब्दुल रकीब आदि मौजूद रहे।