फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mass marriage today, preparations complete

Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह आज, तैयारियां पूरी

Wed, 28 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage today, preparations complete
सिद्धार्थनगर। शहर के जिला कारागार के सामने मैदान में बुधवार को होने वाले सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा रही है। यह अपने नियत समय सुबह 11 बहे से शुरू हो जाएगा। सामूहिक विवाह में 666 जोड़ों ने रजिस्ट्रेश कराया था। मंगलवार तक 550 जोड़ों का सत्यापन हो गया है। इसमें से 480 हिन्दू हैं और 70 अल्पसंख्यक हैं। सामूहिक शादी में हिन्दू और मुसलमान दोनों जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बुधवार को होने वाले आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में मुख्यअतिथि सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहेंगे। मंगलवार को मैदान में टेंट लगाकर सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। शादी के लिए होने वाले अन्य कार्यक्रम की भी तैयारी पूरी हो गई है। जोड़ों के परिवार वालों में खुशी का माहौल है। वह सामूहिक शादी को लेकर उत्साहित हैं। आज के कार्यक्रम के लिए दुल्हा दुल्हन को शादी में देने के लिए सामान भी पहुंच गया है। आए हुए लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए भोजन और पानी के लिए अलग से टेंट लगाया गया है। मेहमानों को स्वादिष्ट भोजन खिलाने के लिए हलवाई भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed