फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marsiya-Majlis from today in Hallaur on the martyrdom day of Hazrat Ali

Siddharthnagar News: हजरत अली के शहादत दिवस पर हल्लौर में मरसिया-मजलिस आज से

Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Marsiya-Majlis from today in Hallaur on the martyrdom day of Hazrat Ali
डुमरियागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद एवं शिया मुसलमानों के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर सहित कई स्थानों पर बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय मरसिया-मजलिस नौहा, मातम (शोक कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों और इबादतगाहों में शोक और गम का इजहार करने वाले काले झंडे और बैनर लगाए गए हैं। साथ ही महिलाओं ने अपने सुहाग की निशानी चूड़ियां तोड़कर और अपने सभी आभूषण उतार दिए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं सहित सभी लोगों ने काले कपड़े पहनकर इमाम के गम में डूब गए हैं। हल्लौर में मरसिया मजलिस का सिलसिला बुधवार की देर शाम से शुरू हो गया है।
इस मौके पर हजरत अली के शहादत दिवस 21 रमजान शनिवार को अलम और ताबूत का विशाल जुलूस जामा मस्जिद हल्लौर से निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed