फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's dead body found hanging from the ceiling

Siddharthnagar News: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging from the ceiling
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मऊ नानकार गांव का है मामला
विज्ञापन

गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के मऊ नानकार गांव में सोमवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे लटकता शव मिला। सीओ इटवा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मऊ नानकार गांव निवासी जन्नतुनिशा (28) अब्दुल हकीम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे लटकता हुआ शव मिला। मृतका के पिता मोहम्मद मुस्लिम निवासी रेडवरिया थाना ढेबरुआ के मुताबिक उन्होंने पुत्री जन्नतुनिशा की शादी वर्ष 2013 में गोल्हौरा क्षेत्र के गांव निवासी अब्दुल हकीम से की थी। 22 दिन पूर्व उसने एक पुत्री को जन्म दिया था। सोमवार को उनकी पुत्री ने छत के कुंडे से लटककर फांसी लगा ली है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने के बाद सीओ इटवा हरीश चंद्र, कोतवाल गोल्हौरा बलजीत राव, निरीक्षक शिव कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने शिकायत पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव ने कहा सूचना के आधार पर मौके पर गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed