{"_id":"6a04ca8d378bbfaffc088e87","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-branch-behind-the-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158089-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर के पीछे पेड़ की डाल से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर के पीछे पेड़ की डाल से लटका मिला शव
Thu, 14 May 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउद उर्फ लतीफपुर गांव का मामला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
- पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउद उर्फ लतीफपुर गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता मालती (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के पीछे बाग में आम के पेड़ की डाल से साड़ी से बने फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती के थाना वाॅल्टरगंज की रेहरवा जंगल निवासी कपूरा देवी के मुताबिक बीते 11 मार्च 2026 को जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउद उर्फ लतीफपुर गांव निवासी देवदत्त मौर्य से उसने अपनी बेटी मालती की शादी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात घर के पीछे बाग में आम के पेड़ की डाल से साड़ी के बने फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। ससुराल वाले उसे सीएचसी बेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति देवदत्त मुंबई में काम करता है। मां कपूरा देवी को इस मामले की जानकारी दी गई तो वह गांव पहुंच गई। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ बृजेश वर्मा व डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।