फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman died under suspicious condition

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बडहाल घाट में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। मृतका के मायके वालों को आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। क्योंकि बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उसका थाना क्षेत्र के तालनटवा गांव के टोला धर्मपुरवा निवासी बाबू लाल निषाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बिंदावती (22) की शादी एक जून 2023 को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हर घाट निवासी श्याम सुंदर निषाद से की थी। मेरी लड़की को श्याम सुंदर प्रताडि़त करता रहता था। वह मुंबई से गलभग 15 दिन पहले गांव आया था। लड़की को लगातार प्रताडि़त कर रहा था। जिसकी शिकायत लड़की ने फोन पर की थी।
विज्ञापन

मौके का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश लाल बांसी और सीओ इटवा गवित सिंह के साथ मिश्रौलिया निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर चेतिया चौकी इंचार्ज संजीव शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिल गया है,केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed