फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 12 Dec 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
-छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव
विज्ञापन

- चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र सेमरा गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र सेमरा गांव निवासी करन पुत्र चंद्रिका की शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र खरगावर निवासी महंत के घर में रिश्तेदारी थी। करन हमेशा खरगावर आता-जाता था। करन का महंत की पुत्री पूजा (24) के प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली। करन और इसके पिता चंद्रिका मुंबई रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर केवल करन की पत्नी पूजा और सास लक्ष्मी और 15 वर्षीय देवर रहता है। सोमवार को खाना खाकर परिजन सो गए। मंगलवार सुबह सास लक्ष्मी उठीं तो खिड़की से देखा कि बहू अपने कमरे के पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक रही है। यह देखकर वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी पहुंच गए। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सीओ अरुणकांत सिंह ने भी जांच की। इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में मायका पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मृतका का पति मुंबई में हैं। उसे जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed