फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   marpit three injurd

आम तोडने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी 16-16-33

Tue, 26 May 2020 05:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
marpit three injurd
आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
विज्ञापन

मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के छतवा गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। थानाक्षेत्र के छतवा गांव में आम के बाग की रखवाली करने गए तीनों लोगों को बगल के ही ओदनताल गांव एक परिवार ने पीट दिया। आसपास के लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के छतवा गांव निवासी विश्राम ने मिश्रौलिया पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र के मध्यम से अवगत कराया है कि उसका भाई विक्रम और श्यामबली मंगलवार सुबह 10 बजे अपने बाग में आम की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान बगल के ओदनताल गांव निवासी एक युवक आकर आम तोड़ने लगा। श्यामबली ने मना किया तो वह गाली देने लगा। मना करने पर मारने लगा। वहां से भागकर घर आया और घटना के बारे में जानकारी दी। जब दोबारा बाग में पहुंचे तो उसे पिता को भी दूसरे पक्ष के परिवार वाले घेरे हुए थे। मौके पर पहुंचने के बाद इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में उसका भाई विक्रम (25), श्यामबली (22) और मां चोट आई है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। एसओ मिश्रौलिया मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed