{"_id":"6722963b826ce69cec033594","slug":"markets-lit-up-on-diwali-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126573-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दीपावली पर जगमग हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दीपावली पर जगमग हुए बाजार
Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कोरोना के बाद पहली बार दीपावली पर बाजार में इतनी रौनक आई है। यही कारण है दीपावली पर्व पर अच्छी बिक्री को लेकर हर दुकानदार खुश है।
चाहे वह मिट्टी के सामान हों या फिर फूल-माला के दुकानदार। दुकानदारों ने लाखों का फूल मंगवाया है और दुकानों को सजा भी लिया है। दीवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम शहर -कस्बों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी, तो देर रात तक जगमग रहे।
शहर की दुकानों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं खूब बिकी। नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास प्रतिमाओं की दुकानों लगी है, जबकि मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की।
इसी प्रकार अन्य सामानों को खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। धनतेरस के बाद घरों में पकवान बनाने की बारी आई तो किराना की दुकानों में भी रौनक ज्यादा रही।
विज्ञापन
इस साल ज्यादातर फूल बनारस से मंगवाए गए हैं। बाजार में प्रति माला 35 से 40 रूपये में बिक रहा है। इसी तरह कलकत्ता से मंगाए गए लाल कमल को दुकानदारों ने 25 से 30 रुपये में बेचा। दुकानदारों का कहना है कि इस बार फूल माला की मांग अधिक है।