{"_id":"61c4b16b2f00f05ed01bd3df","slug":"markets-decorated-for-christmas-and-new-years-siddharthnagar-news-gkp421000948","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और नववर्ष के लिए बाजार सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और नववर्ष के लिए बाजार सजे
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्रिसमस और नववर्ष के लिए बाजार सजे
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। क्रिसमस व नववर्ष को चंद दिन शेष बचे हैं। इसे लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं।
क्रिसमस व नववर्ष की तैयारी के लिए सर्दी के बावजूद खरीदारों में उत्साह में कमी नहीं दिख रही है। मंदिर चौराहे से लेकर बेंवा चौराहे तक लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। त्योहारी सीजन व शादी-विवाह का सीजन खत्म होने के बावजूद बाजार में लोगों की आमद बरकरार है। रेडिमेड स्टोर पर जहां सांता क्लाज के पोशाक कोसजाया गया है, वहीं शोरूमों पर क्रिसमस गिफ्ट की धूम है। सांता टेडी वियर, इलेक्ट्रानिक्स सांता क्लाज व क्रिसमस डेकोरेशन सहित कई सामान बाजार में उपलब्ध है।
उल्लास में मिठास घोलेगा केक
डुमरियागंज। क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। क्रिसमस पर केक की मांग 25 दिसंबर से एक सप्ताह बाद नए वर्ष तक रहती है। ऐसे में शहर के बेकरी संचालकों के पास लोग मनपसंद केक की बुकिंग करवा रहे हैं। बेकरी संचालक रूपेंद्र मोदनवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे से देर रात तक केक बनाने का कार्य किया जा रहा है। केक में सूखे मेवा के अलावा शुगर फ्री केक की मांग ज्यादा है। इसके अलावा वनीला फ्लेवर भी खूब पसंद किया जाता है।