Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Markets are bustling; demand for *soop* (winnowing baskets), *daura* (bamboo baskets), and fruits has increased.

Siddharthnagar News: बाजार गुलजार, सूप-दौरा और फलों की मांग बढ़ी

Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Markets are bustling; demand for *soop* (winnowing baskets), *daura* (bamboo baskets), and fruits has increased.
छठ पर्व की तैयारी को लेकर बांसी में सजी फल की दुकान। संवाद
सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व शुरू होते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख बाजारों से लेकर बांसी, बढ़नी, सकारपार और अन्य तहसील मुख्यालयों में फल, नारियल, गन्ना, सूप और दौरा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। व्रती और उनके परिजन जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
छठ पूजा में बांस से बने सूप और दौरा का विशेष महत्व है। इन्हीं में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। बाजारों में सूप, डलिया और दौरा की कई किस्में उपलब्ध हैं। रंगीन सूप भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय कारीगरों ने भी बांस से बने सामान की दुकानें सजा रखी हैं। उन्हें त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

केला, नारियल और सिंघाड़े की बढ़ी मांग : फलों की दुकानों पर केला, नारियल, अमरूद, सेब, नाशपाती, अनार, सिंघाड़ा, शरीफा और अन्य मौसमी फल सजाए गए हैं। छठ पूजा में इस्तेमाल होने के कारण सिंघाड़ा और शरीफा जैसे फलों की मांग भी बढ़ गई है। व्रती पूजा के दिन तक सुरक्षित रहने वाले फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा गन्ने की जोड़ी और बड़ा नींबू भी खरीदे जा रहे हैं। ठेकुआ के लिए आटा, गुड़ और घी की खरीदारी : छठ पूजा के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ को बनाने के लिए भी घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए आटा, गुड़ और घी की खरीदारी हो रही है। बांसी और बढ़नी के बाजारों में भी सुबह से खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा का सामान जुटाती नजर आईं। रविवार को सायंकालीन अर्घ्य और सोमवार को उषा अर्घ्य के लिए अगले दो दिनों तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed