फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   marketing inspector vehicle accident

मंडी निरीक्षक की गाड़ी का पिकअप की टक्कर

Wed, 29 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
marketing inspector vehicle accident
मंडी निरीक्षक की गाड़ी में पिकअप की टक्कर
विज्ञापन

ढेबरुआ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। नेपाली मटर लदे वाहन से टक्कर लगने से मंडी समिति बढ़नी के मंडी निरीक्षक का वाहन 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। समाचार लिखे जाने तक मंडी समिति कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। घटना बुधवार की शाम छह बजे के आसपास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बढ़नी मंडी समिति के निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कन्नौजिया ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढेबरुआ-बेवां मार्ग पर मुंहचुरुवा नदी के किनारे अपने चारपहिया वाहन को खड़ा करके बढ़नी की तरफ से आ रहे डीसीएम वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इतने में डीसीएम की टक्कर लगने से मंडी निरीक्षक वाहन सहित पुल के नीचे लगभग बीस फीट खाई में गिर गए। संयोग से कोई घायल नहीं हुआ। वाहन ही क्षतिग्रस्त हुआ। टक्कर मारने वाले डीसीएम वाहन में नेपाली मटर लदा हुआ था। सूचना मिलते ही पीआरवी व ढेबरुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मटर लदे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया गया है। मंडी समिति ने मटर को अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed