{"_id":"67869a7cdfd4d81aa805d911","slug":"map-passed-showing-population-of-barren-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-130724-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंजर भूमि को आबादी दिखा पास करा लिया नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंजर भूमि को आबादी दिखा पास करा लिया नक्शा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खजुरिया मोहल्ले में सड़क किनारे बंजर भूमि पर फर्जी अभिलेख के आधार पर नक्शा पास करा मकान बनाने वालों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। हालांकि वह मकान सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया है।
विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के जेई रामनगीना की तहरीर पर पुलिस ने खजुरिया निवासी जमालुद्दीन के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
खजुरिया निवासी जमालुद्दीन ने मकान बनाने के लिए विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया था, जिसके दस्तावेजों में उन्होंने मोहल्ले में स्थित बंजर भूमि को आबादी में दर्शाने वाला खसरा शामिल किया था, जबकि हलका लेखपाल की तरफ से दी गई रिपोर्ट में वह सरकारी भूमि बंजर के खाते में दर्ज थी। फर्जी अभिलेख के आधार पर वर्ष 2021 में मानचित्र की स्वीकृति कराने के बाद सड़क किनारे बेशकीमती भूमि पर मकान भी बना लिया गया, जिसे खजुरिया मार्ग के चौड़ीकरण के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद जमालुद्दीन की तरफ से आपत्ति दर्ज करने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से हुई जांच में इसका खुलासा हुआ। मामले के खुलासे के बाद विनियमित क्षेत्र नौगढ़ के जेई रामनगीना ने पुलिस को तहरीर देकर जमालुद्दीन के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए सरकारी भूमि कब्जाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।