फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many villages are submerged for five days, danger looms over the dams

पांच दिन से जलमग्न हैं कई गांव, बांधों पर मंडरा रहा खतरा

Mon, 23 Aug 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Many villages are submerged for five days, danger looms over the dams
बांसी क्षेत्र में किसानों की डूबी फसल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पांच दिन से जलमग्न हैं कई गांव, बांधों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की अन्य नदियों का जलस्तर घट रहा है, लेकिन राप्ती खतरे का निशान पार करने के बाद भी लगातार बढ़ रही है। वहीं घटने के बावजूद बूढ़ी राप्ती नदी लगातार 10वें दिन भी लाल निशान के ऊपर रही। इससे बाढ़ प्रभावित गांव कई दिनों से पानी से चारो तरफ से घिरे हुए हैं और बांधों पर खतरा मंडरा रहा है।
नेपाल से निकलने वाली बानगंगा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती, जमुआर, तेलार, कूड़ा और घोघी आदि से घिरे जिले के नौगढ़, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से चारो तरफ से घिरे हुए हैं। प्रशासन ने सभी तहसीलों के 165 गांवों के बाढ़ग्रस्त होने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव वीरपुर रतनपुर, अन्दुवा, भरवठिया, वीरपुर आदि गांव का एसडीएम त्रिभुवन ने निरीक्षण किया गया। एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि अब तक 588 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बांसी तहसील में राप्ती नदी से आई बाढ़ से प्रभावित ग्राम मझवन कला, महुवा कला आदि गांवों का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम तथा तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित गांवों में मोटरबोट तथा नाव की व्यवस्था कराने को निर्देश दिया। इसके साथ ही पूरी तरह से पानी से घिरे गांवों को मैरूंड घोषित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ संदीप चौधरी को कैंप लगाकर दवा वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed