फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many people comes in chhat ghat

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की

Sun, 03 Nov 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Many people comes in chhat ghat
शोहरतगढ के शिवबाबा घाट पर पूजन-अर्चन के लिए खड़ी महिलाएं - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

छठ के महापर्व पर व्रतियों ने पूरी की सूर्योपासना, 36 घंटे बाद हुआ व्रत पारायण
घाटों पर दिखी लोक आस्था की झलक, शहर से गांव तक उत्सव व मेला का वातावरण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भगवान भास्कर के महापर्व छठ पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गई। रविवार सुबह उदीयमान सूर्यदेव को आस्थाभाव से अर्घ्य प्रदान कर व्रतियों ने व्रत का पारायण किया। सूर्य उपासना के दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाएं कीं। भोर होते ही महिलाओं को भगवान भास्कर के उगने की प्रतीक्षा करती रहीं। जैसे ही घने कोहरे के बीच सूर्यदेव की झलक दिखी, व्रतियों ने जल में खड़े होकर मंत्रोच्चार के साथ उन्हें अर्घ्य प्रदान किया। जिले में शहर से लेकर गांव तक उत्सव जैसा माहौल रहा।
शहर के जमुआर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने वेदी पर छठ माता की अच्छत, पुष्प, रोली, मिष्ठान, द्रव्य और फलों को चढ़ा कर पूजन किया। यहां से सूर्योदय के पूर्व सूप में पूजन सामग्री, फल आदि लेकर महिलाएं पोखरे में पानी में खड़ी हुई और भगवान सूर्य की आराधना की। अरुणोदय में कोहरे के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं ने पुरोहित व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कई महिलाओं ने अपने गोद में बच्चे को लेकर व्रत के दौरान पूजा किया और अपने पुत्र और पति की दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं के बीच सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी आदि ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इस बार नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में छठ घाट पर बेहतर व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम उमेश चन्द्र निगम, सीओ दिलीप सिंह की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी। इसका जायजा लेने के लिए एसपी विजय ढुल भी पहुंचे। सादी वर्दी में भी पुलिस सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक संध्या सिंह व उनकी टीम के सदस्यों की पैनी नजर रही।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक श्रद्धालुओं ने घाटों के किनारे भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। राप्ती घाट से लेकर विभिन्न जलाशयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरण का लंगर लगाया गया था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी उपस्थित रहे। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राप्ती नदी के पूरब के घाट पर 200 मीटर तक सीढ़ी का निर्माण करवाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद बब्बू, भोला सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, गौरव मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में सूर्य षष्ठी व्रत रख महिलाओं ने पुत्र व पति के दीर्घायु की कामना की। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक परसा स्टेशन पर एक रात छठी मईया के नाम विशाल जागरण का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भक्तिगीतों को गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हियुवा के सुभाष गुप्ता, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, संजय कसौधन, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल आदि लोग मौजूद थे। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक बुढ़नइया पोखरे पर व्रतियों ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
लगातार बढ़ती जा रही भीड़
छठ पर्व के प्रति आस्था के सैलाब मेें डुबकी लगाने वालों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि होती जा रही है। शहर के जमुआर घाट पर हालत यह रही कि रात के दो बजे से ही लोग अपनी जगह लेने को आतुर रहे। घाटों पर प्रकाश का पर्याप्त इंतजाम होने से यहां पूरी रात बनी छठ माता की वेदी दुधिया रोशनी से जगमगाती रही। भीड़ इस कदर थी कि यहां पैर रखना भी मुश्किल हो गया था। अर्घ्य देने के समय आने-जाने में व्रती महिलाओं ने धक्का-मुक्की के बीच जैसे-तैसे भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठा घाट पर युवतियों ने ली सेल्फी
छठ घाटों पर जाने की जितनी चिंता व्रती महिलाओं को रही, उतनी ही परिजनों को भी। घर के सभी सदस्य खास कर युवतियां नये परिधान में श्रृंगार कर छठ घाटों पर पहुंचीं और अपनी बहन, मां और सहेलियों के साथ सेल्फी लेकर छठ पूजा को यादगार बनाया। शहर व आसपास के गांवों
से अपने परिजनों के साथ घाटों पर पहुंची युवतियों की सहेलियां वर्षों बाद मिलीं तो उन्हें खुशी का ठिकाना न रहा।
राप्ती तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
बांसी। सूर्य आराधना का महापर्व छठ नगर में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। खराब मौसम के कारण व्रती महिलाओं को तीन घंटे तक नदी में रहना पड़ा व सुबह सात बजे उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया। छठ पर्व पर राप्ती नदी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अराजक तत्वों व चोरों की निगरानी के लिए नपा ने ड्रोन कैमरा लगाया था। क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने पहुंचकर छठ की बधाई दी। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी भोर से ही घाट पर मौजूद रहे। राप्ती तट पर पहुंचकर कांग्रेस नेता किरन शुक्ला, हियुवा के अजय वर्मा, सभासद मो. इरफान सिद्दीकी, रामगोपाल अग्रहरि, अरुण गुप्ता, मंगल चौरसिया, हरिगोविन्द साहू, गौरीशंकर अग्रहरि, ईश्वर चंद्र दूबे आदि ने भी बधाई दी।
भजन संध्या में उमड़े लोग
शोहरतगढ़। नगर के पूरब स्थित आदर्श शिवबाबा घाट पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सजावट की उत्तम व्यवस्था के बीच शनिवार रात भजन संध्या आयोजित हुआ जिससे लोगों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। अवध रत्न से सम्मानित गायक शेषदत्त सिंह व महिला गायक कलाकार अपर्णा मिश्रा की भक्ति गीत प्रस्तुति सबको पसंद आई। अयोध्या से आए दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास महाराज ने छठ पूजा में शोहरतगढ़ वासियों की आस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, अध्यक्ष बबिता कसौधन, ईओ शिवकुमार, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, जगदीश वर्मा, किशोरीलाल गुप्ता, अजय यादव, शिवशक्ति शर्मा, कुश मोदनवाल, संजय कौशल, नंदू गौड़, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। गड़ाकुल पोखरे पर प्रधान श्याम सुंदर चौधरी की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकार अनिरुद्ध मौर्य ने छठ गीत गाकर लोगों का स्वस्थ मनोरंजन किया।

छठी मईया की प्रतिमा का विसर्जन आज
बांसी। राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर स्थापित छठी मईया की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। प्रतिमा के दर्शन के लिए यहां पर भोर से ही लोगों का तांता लगा रहा। आयोजक समिति के अजय वर्मा,, राजकुमार मांझी, सुदामा मांझी, पप्पू मौर्या, गुड्डू मांझी, आकाश, गोल्डी, बुल्लू, शुभम, दीपक आदि ने प्रसाद बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed