फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many houses were closed due to waterlogging

जलभराव से कई घरों के रास्ते हुए बंद

Sat, 17 Jul 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Many houses were closed due to waterlogging
जलभराव से कई घरों के रास्ते हुए बंद
विज्ञापन

सिद्घार्थनगर। शहर के गोबरहवा मोहल्ले में जलभराव होने से कई लोगों के घर तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। मोहल्लेवासियों ने डीएम, एसडीएम और ईओ को पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
गोबरहवा मोहल्ले में रेलवे क्रासिंग रोड किनारे स्थित तालाब में बारिश का पानी भर जाने से कई लोगों के घर तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जलभराव की स्थिति यह है कि लोगों के घरों के सामने से पानी होने से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्लावासी अनंत कुमार श्रीवास्तव, सुभम, बुधिराम, बृजभूषण, भगत, रमेश, कृष्ण, चंद्रदेव का कहना है कि कुछ लोगों के घरों के सामने जलनिकासी के लिए बनी नाली अवरुद्ध हो गई है, जिससे यहां का पानी नहीं निकलने से लोगों की सांसत हो रही है। आकाश, शिवमंगल विश्वकर्मा, ध्रुव श्रीवास्तव, अब्दुल करीम और झबलू का कहना है कि एक वर्ष से जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए नगर पालिका समेत अन्य स्थानों पर शिकायती पत्र देकर फरियाद कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि शिकायती पत्र के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं। निस्तारित नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed