फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mangal Bazar Mod will be known as Azad Chowk

Siddharthnagar News: आजाद चौक के नाम से जाना जाएगा मंगल बाजार मोड़

Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mangal Bazar Mod will be known as Azad Chowk
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बांसी चमन आरा राईनी ने बृहस्पतिवार को सभासदों के साथ बैठक की। इसमें मंगल बाजार मोड़ तिराहा पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई को प्रतिमा लगाने और इस तिराहे का नामकरण आजाद चौक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व महापुरुषों की प्रतिमा नगर के विभिन्न चौराहों व पार्कों में लगाया जाना हमारे एजेंडे में शामिल है। जिसकी शुरुआत महान सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाए जाने से हो रही है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को भव्य समारोह का आयोजन कर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, परमात्मा, अशफाक अहमद, रवि अग्रहरि, शकील खां, पप्पू मौर्य, सभासद प्रतिनिधि मो. इरफान बाकर, मनोज यादव, नीलेश निषाद, दीपक चौधरी, अर्जुन निषाद, सत्यनारायण मौर्य, श्याम बाबू, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed