फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man dressed as woman was caught swirling

महिला के वेश में घूमता युवक पकड़ा गया

Thu, 04 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों और डकैतों के मच रहे अफवाहों के साये में दिन गुजार रहे क्षेत्रवासियों में उस समय हलचल मच गई, जब युवती के वेश में घूम रहे नवयुवक को लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे व थाना एवं नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 कांशीराम नगर (घुघुलिया) की है। नागरिकों ने संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


घटना के समय युवती का रूप धर कर घरों के पास चक्कर काट रहा था। मौके पर उसने महिलाओं का नकाब लगाया था। बाल भी महिला के समान लंबे दिख रहे थे। काफी समय से वार्ड के लोगों ने उसे घूमते देखा तो उसका पीछा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद लोगों को लगा कि महिला नहीं पुरूष है तो उसे धर दबोचा। नकाब उतार तो पुरूष निकला। वेशभूषा महिलाओं का मिला। लंबे बाल नकली रहे, पांव में पायल, आंखों में काजल के साथ लिपस्टिक भी लगा मिला। पहले लोगों ने उसे बहुरूपिया समझ पूछताछ शुरू कर दिया।


लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सका। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि एक युवक को पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले किया था। वह थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमवां का निकला। पुलिस ने तस्दीक करने के बाद परिजनों को चेतावनी देते हुए नवयुवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed