फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 412 couples tie the knot at a mass wedding

Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 412 जोड़े

Thu, 15 Oct 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 412 couples tie the knot at a mass wedding
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। संवाद
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को बीएसए ग्राउंड में 412 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें हिंदू समुदाय के 303, बौद्ध धर्म के 64 और मुस्लिम समुदाय के 45 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की चिंता दूर हो रही है। उन्होंने नवदंपतियों से नई जिंदगी की शुरुआत बेहतर ढंग से करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री और आर्थिक सहायता दी जाती है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की मदद के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल और जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नवदंपतियों को दी गई गृहस्थी की सामग्री : जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 21 हजार रुपये की सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
प्रत्येक जोड़े के लिए बारातियों के स्वागत पर 15 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। विवाह समारोह में हिंदू जोड़ों का विवाह पंडितों ने वैदिक रीति से कराया जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया। बौद्ध जोड़ों का विवाह भी उनकी परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।

नवदंपतियों को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, पुरुषों के कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, बिस्तर, गद्दा, तकिया, कंबल और अन्य घरेलू सामान दिया गया। इसके साथ ही चूड़ी, कंगन और सूखे मेवे भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed