फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man dies by drowning in old Rapti river

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर व्यक्ति की मौत

Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Man dies by drowning in old Rapti river
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सूपाघाट गांव में पास बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद से मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सूपाघाट गांव निवासी जवाहिर (58) गनपत लोधी रविवार को घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजन खोजबीन करने के बाद यह सोचकर शांत हो गए कि जवाहिर कुछ ही दूरी पर स्थित गुलहरिया गांव में अपनी बेटी के यहां रुक गए होंगे। परिवार के मुताबिक वह अकसर बेटी के यहां चले जाते थे। सोमवार से गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ लोगों ने शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई है। इसके बाद किसी ने जोगिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त जवाहिर के रूप में की गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के मुताबिक देर शाम वह नदी में नहा रहा था, तभी डूब गया होगा। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन लड़के टिररू, हरीश, संतकुमार व एक लड़की है। जिसकी शादी गांव के बंगल के गुलहरिया में हुई है। तीनों लड़के मुंबई में रहकर काम करते हैं। मौत होने की जानकारी उन्हें दे दी गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed