{"_id":"646b45489dea0e782b07f988","slug":"man-dies-by-drowning-in-old-rapti-river-at-siddharthnagar-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 22 May 2023 04:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिया।
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 04:04 PM IST
सार
क्षेत्र के सूपाघाट गांव निवासी जवाहिर (58) गनपत लोधी रविवार को घर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा था। परिजन खोजबीन करने के बाद यह सोचकर शांत हो गए कि जवाहिर कुछ ही दूरी पर स्थित गुलहरिया गांव में अपनी बेटी के यहां रूक गया होगा। परिवार के मुताबिक वह अकसर बेटी के यहां चला जाता था।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र के सूपाघाट गांव में पास बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शाम को निकला था, उसके बाद से घर नहीं लौटा था। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सूपाघाट गांव निवासी जवाहिर (58) गनपत लोधी रविवार को घर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा था। परिजन खोजबीन करने के बाद यह सोचकर शांत हो गए कि जवाहिर कुछ ही दूरी पर स्थित गुलहरिया गांव में अपनी बेटी के यहां रूक गया होगा। परिवार के मुताबिक वह अकसर बेटी के यहां चला जाता था।
विज्ञापन
सोमवार से गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ लोगों ने शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई है। इसके बाद किसी ने जोगिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त जवाहिर के रूप में की गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक देर शाम वह नदी में नहा रहा था, तभी डूब गया होगा। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास मृतक के तीन लड़के टिररू, हरीश, संतकुमार व एक लड़की है। जिसकी शादी गांव के बंगल के गुलहरिया में हुई है। तीनों लड़के मुंबई में रहकर काम करते हैं। मौत होने की जानकारी उन्हें दे दी गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।