{"_id":"6994bf75cfeddc8a81057647","slug":"man-convicted-of-raping-a-minor-gets-20-years-imprisonment-and-fine-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153709-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी
Wed, 18 Feb 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर सज्जाद अहमद अंसारी को 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही 65 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इटवा थाना में दर्ज दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार ने गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर दोषी पाए जाने पर सज्जाद अहमद अंसारी उर्फ मोहम्मद सज्जाद निवासी कटया मुस्तकहम थाना इटवा को दंडित किया है।
विज्ञापन