फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make people aware about plantation

पौधरोपण के प्रति लोगों को करें जागरूक : सांसद

Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Make people aware about plantation
तहसील नौगढ परिसर में पौधरोपण करते राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद जगदम्बिका पाल, जिला संयोज
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत लक्षनपुर में बने अमृत सरोवर पर शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को तेज करने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी है। भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने भी पौधरोपण कर लोगो को पौधा लगाने की अपील की। इसी तरह नगर पंचायत के कृष्णानगर एवं प्राथमिक विद्यालय सेखुई में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने पौधरोपण किया गया। इस दौरान सभासद मयंक पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, सोनू मिश्र, प्रधान श्रीश प्रताप यादव ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महादेवा कुर्मी और बर्डपुर एक में शनिवार को विधायक श्याम धनी राही, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने पौधरोपण किया। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि पौधे हम लोगों के जीवन के आधार है सांस लेने के लिए पेड़ पौधों का होना अनिवार्य है। इस दौरान डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, बीडीओ सुरेश कुमार, एडीओ पंचायत रामप्यारे, सचिव केशभान यादव और विनय श्रीवास्तव पंकज पटेल, प्रधान अजीजूउर्रहमान मौजूद रहे। शहर के निकट करौंदा मसिना में स्थित सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य डीएन यादव ने बताया कि धरती पर जीवन के लिए वृक्ष एक अनमोल धरोहर है पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ इस दुनिया को सुंदर बनाओ। इस दौरान उप प्राचार्य शैलेंद्र कुमार चौबे , रजिस्ट्रार पंकज मिश्र मौजूद रहे। बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने पौधरोपण कर नगर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के परिसर में अधीक्षक डाॅ.शैलेंद्र मणि ओझा ने पौधों का रोपण किया। भाजपा भनवापुर के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कुनगाई में पौधों का रोपण किया। महनुआं खास के ग्राम प्रधान नजीबुल्लाह खान ने, गड़ावर में ग्राम प्रधान भीम चौधरी ने पौध रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed