फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mahila sahyata samuh

महिलाओं के हाथ में होगी सामुदायिक शौचालय की देखरेख

Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
mahila sahyata samuh
महिलाएं करेंगी सामुदायिक शौचालय की देखरेख
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के संचालन में प्राथमिकता के निर्देश
हर ग्राम पंचायत में बन रहे एक-एक सामुदायिक शौचालय
संतोष श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। इनका रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाएगी। अब तक जिले में 1139 के सापेक्ष 222 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं, इनमें 11 की कमान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जा चुकी है। शेष पर महिलाओं से आवेदन मांगा गया है।
जनपद में 1139 ग्राम पंचायत हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। अब तक 222 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त स्वत: रोजगार शेषमणि सिंह ने बताया कि संचालन पर पड़ने वाला खर्च महिला समूहों को दो किस्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन कर शौचालय के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी जाएगी। इस बाबत सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि शौचालयों की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय बनवाने वाले ग्राम सचिव को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे अच्छा शौचालय बनाने पर सम्मान
एक अच्छी खबर यह भी है कि शासन ने आदेश जारी किया है कि सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने वाले पंचायत सचिव को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पंचायत के सचिव को जिला स्तर पर जानकारी दी जाएगी। उसके बाद इसकी सूचना मंडल स्तरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद सचिव का चयन कर उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग तय हुईं भूमिकाएं
स्वयं सहायता समूह की भूमिका संचालन एवं रखरखाव और सुविधाओं का देखभाल, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नियम का प्रयोग करने, सफाई सामग्री और उपकरण उपलब्ध कराना, शिकायत रजिस्टर को बनाने, सफाई कर्मियों की भूमिका दिन-प्रतिदिन की सफाई गतिविधियों को संचालित तथा साफ रखने, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सफाई के दौरान ग्लव्स और मास्क का प्रयोग करने, सामुदायिक शौचालय में चोरी को रोकने एवं परिसर में व्यवस्थित रखने, सफाई शेड्यूल में दिन में दो बार तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed