{"_id":"605642ae8ebc3ec4487adfa5","slug":"mahesh-will-get-sate-level-prize-in-yoga-siddharthnagar-news-gkp389142760","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश को मिलेगा राज्य स्तरीय योगाभ्यास पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश को मिलेगा राज्य स्तरीय योगाभ्यास पुरस्कार
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में महेश को मिलेगा पुरस्कार वाली खबर में... महेश कुमार
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश को मिलेगा राज्य स्तरीय योगाभ्यास पुरस्कार
प्रदेश स्तरीय घोषित सफल प्रतिभागियों में जिले के महेश भी
बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में सहायक अध्यापक हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से घोषित राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता सफल प्रतिभागियों की सूची में जिले के महेश कुमार का भी नाम शामिल है। महेश बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
संयुक्त निदेशक सर्व शिक्षा अभियान अजय कुमार सिंह की ओर से राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में 25-25 महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग सूची जारी की। इसमें बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में तैनात सहायक अध्यापक महेश कुमार का भी नाम शामिल हैं। पुरस्कार वितरण की तिथि घोषित नहीं की गई है। महेश के नाम का चयन होने की खबर मिलते ही बेसिक शिक्षा परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। बताते चलें कि महेश जिला स्काउट मास्टर का भी दायित्व निभा रहे हैं। कई वर्षों से योग शिक्षा दे रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के छात्र एवं छात्राएं भी प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद को गौरवान्वित कर चुके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित योग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। महेश ने बताया कि सफलता के पीछे माता ललिता, पत्नी संगीता की भूमिका अहम है।