{"_id":"68866e3d3e170d25ae057783","slug":"mahadevs-devotees-took-out-the-kanwar-yatra-with-singing-and-dancing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141851-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महादेव के भक्तों ने झूमते-गाते निकाली कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महादेव के भक्तों ने झूमते-गाते निकाली कांवड़ यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। बोल बम कांवरिया संघ बड़हरा विशुनपुर के तरफ से रविवार शाम चार बजे पूरे जोश और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई जो कोहड़ौरा, दोपेड़वा, बिस्कोहर परशुराम तिराहा व निजी बस अड्डा होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन घाट पहुंची।
यहां कांवड़ियों ने कांवड़ में जल भरा और बम-बम महादेव के जयकारे लगाते हुए बिस्कोहर होते हुए देर रात गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे।
आयोजक दल के विक्रम वरुण ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह कांवड़ यात्रा निकाली गई है। जो रात में पैदल यात्रा करते हुए हम सभी भोर में कटेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में काफी संख्या में कन्याओं के साथ महिला और पुरुषों और ने हिस्सा लिया यहां तक की बच्चे भी कांवड़ कंधे पर रखकर गांव से बूढ़ी राप्ती नदी तक पैदल चले। इस अवसर पर विक्रम, सर्वेश, मिकलेश, कन्हैया, सूरज, राजकुमार, बब्बू यादव आदि मौजूद रहे।प