{"_id":"656f7fa40569ada5820be2e3","slug":"madhav-prasad-tripathi-medical-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-9319-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लॉक स्तर पर लगेगा रक्तदान शिविर, पूरी होगी ब्लड बैंक की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लॉक स्तर पर लगेगा रक्तदान शिविर, पूरी होगी ब्लड बैंक की कमी
Wed, 06 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम ने रक्तकोष को पटरी पर लाने के लिए ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे रक्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक में रक्तकोष बढ़ेगा तो जरूरतमंदों को आसानी से रक्त मिल सकेगा।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह बन गई कि मौजूदा समय में महज पांच यूनिट रक्त बचा है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाए और लोगों को रक्त की जरूरत पड़ जाए तो अन्य जनपद का सहारा लेना पड़ेगा। या फिर मरीज को रेफर करना पड़े। रक्त की कमी पूरी करने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रक्तदान शिविर लगवाकर रक्त की कमी पूरी करने के लिए निर्देश दिया था। इधर ब्लड बैंक में रक्त की कमी के मामले को डीएम ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने के लिए निर्देश दिया है।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में विभागीय कर्मचारियोंं के साथ अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान करें और कमी पूरी हो सके। मौजूदा समय में ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव तीन, एबी पॉजिटिव एक और ओ पॉजिटिव एक यूनिट रक्त है।
विज्ञापन
वर्जन
ब्लड बैंक में रक्त की कमी की जानकारी है। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है, जिससे रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।
-पवन कुमार अग्रवाल, डीएम