फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Made aware not to burn stubble

पराली न जलाने के लिए किया जागरूक

Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Made aware not to burn stubble
पराली न जलाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

बांसी। रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना की ओर से पराली न जलाए जाने के लिए कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के बीच मोबिलाइजेशन ऑफ स्कूल स्टूडेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेत में पराली न जलाने एवं उसके प्रबंधन पर किसानों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने पेंटिंग, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई।
प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व केंद्र के डॉ. एसएन सिंह ने धान की पराली को सड़ाने के लिए विद्यार्थियों के बीच डी कंपोजर को इस्तेमाल करने की जानकारी दी। डॉ. एसके मिश्रा ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष को न जलाने के साथ-साथ जैविक खेती पर चर्चा की। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आदित्य सिंह ने प्रथम, राहुल मौर्य ने द्वितीय एवं अखिलेश मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में प्रीति प्रथम, अजय कुमार चौधरी द्वितीय एवं सृष्टि दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विकास कुमार प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय एवं अजीत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इन सीटू फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोजेक्ट इंचार्ज कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार व प्रधानाचार्य ऋषि प्रकाश गौड़ ने प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र व शील्ड व देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, राम कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार, योगेंद्र सिंह, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed