फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Made aware about management of crop residue

Siddharthnagar News: फसल अवशेष के प्रबंधन से किया जागरूक

Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Made aware about management of crop residue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना की ओर से बुधवार को खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के धनगढ़वा गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को फसल के अवशेष के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई व उसके फायदे बताए गए।
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डाॅ. सर्वजीत ने बताया कि फसल अवशेष को जलाने से कॉर्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड तथा पार्टिकुलेट मैटर आदि जहरीले पदार्थ पर्यावरण पर्यावरण प्रदूषित करते हैं। इसलिए फसल अवशेष कदापि न जलाएं।
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक डाॅ. प्रवेश कुमार ने किसानों को बताया कि फसल अवशेष जलाएं नहीं, बल्कि खेत में आधुनिक मशीनों से जुताई कर दें। फसल अवशेष सड़कर मृदा की उर्वरता बढ़ाने में सहायक बनते हैं। डाॅ. एसके मिश्रा ने कहा कि किसान फसल कटाई के बाद फसल अवशेष खेतों में ही रहते हुए सुपर सीडर से अगली फसल की बुआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा, विक्रम चौधरी, संदीप कुमार, चंद्र केश यादव, सत्य नारायण, राम सवद, राकेश प्रसाद, अंगद यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed