फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lotan MOIC was absent in the meeting, salary will be cut

Siddharthnagar News: बैठक में अनुपस्थित थे लोटन एमओआईसी, कटेगा वेतन

Sat, 27 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lotan MOIC was absent in the meeting, salary will be cut
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं विशेष संचारी रोग, क्षय रोग की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित लोटन एमओआईसी एके चौधरी का वेतन कटेगा।
डीएम पवन अग्रवाल ने डीसीपीएम की ओर से उपकेंद्रों का डाटा फीडिंग सही न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने और ई-संजीवनी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को टेली मेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सभी सीएचसी, पीएचसी पर सभी प्रकार की निशुल्क जांचो का वाल पेंटिंग कराने एवं टीकाकरण का शेड्यूल एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में सूची चस्पा कराने का निर्देश दिया। अनटाइड फंड से आवश्यक सामग्री क्रय करने का निर्देश दिया। वीएचएनडी सत्र पर पोषाहार व दवा के बारे में स्टैंडी लगाकर लोगो को जानकारी देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा ई-कवच पोर्टल पर आशा, बीपीएम, बीसीपीएम द्वारा डाटा फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त डाटा समय से व सही डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओ की डिलेवरी कराने तथा सही ढंग से काम न करने वाली आशाओं के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उनको पोषण के लिए मिलने वाले धनराशि को उपलब्ध करायें तथा उनकी नियमित दवा लेने की मानीटरिंग करें। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, सीएमओ डाॅ. डीके चौधरी, डीपीएम, डीसीपीएम मानबहादुर, समीर सिंह, डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी, डाॅ. लक्ष्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed