{"_id":"64612a5d36d23fa23306c8d4","slug":"lord-shankars-tableau-came-out-with-band-baja-siddharthnagar-news-c-7-1-166904-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : बैंड-बाजा के साथ निकली भगवान शंकर की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : बैंड-बाजा के साथ निकली भगवान शंकर की झांकी
Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। बर्डपुर नंबर छह के राजपुर में रविवार को शिवमंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिव पिंड को मंदिरों में देव मिलाप के साथ गांव में भ्रमण कराया गया।
बैंड-बाजे से भागवान शिव शंकर सहित पूरे परिवार के साथ भ्रमण के लिए निकले श्रद्धालु हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय का जयकारा लगा रहे थे। गांव भ्रमण में शिव की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। झांकी का नेतृत्व रामनरेश कर रहे थे। भ्रमण टोली यज्ञ मंडप से सुखमंगलपुर, रखिहवा, हरदिहवा, नोनहवा गांव के प्रत्येक दरवाजे पर पहुंची। पंडित योगेंद्र मिश्र, पवन त्रिपाठी, संजय मिश्र, भोला मिश्र, देवेंद्र दुबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गांवों भ्रमण कराया गया।
इस मौके पर राजाराम यादव ने बताया कि गांवों में सुख समृद्धि के लिए गांव भ्रमण का विशेष महत्व है। यज्ञ के संचालक समिति के प्रधान प्रदीप चौधरी, रामदास, पुजारी यादव, प्रभावती, उर्मिला, छाया, वीरेंद्र, तिलकराम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।